फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l अमांपुर क़स्बा में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को कस्बे के प्रचीन देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर पर मां दुर्गा की दूसरी शाक्ति देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ की गई। मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां ब्रह्माचारिणी की पूजा-अर्चना की और नारियल व चुनरी चढ़ाकर मातारानी से ज्ञान के साथ परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। मां को जल चढ़कर और व्रत रखकर मनौतियां मांगी। घरों में दुर्गा सप्तशती के पाठ हुआ। वही देर रात तक भजन-कीर्तन गूंजते रहे। इस मौके पर पुजारी राजेश शर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह, विनय प्रताप सोलंकी, मीना चौहान, पुष्पेन्द वर्मा, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, राहुल जौहरी, गौरव गुप्ता, पप्पू माहेश्वरी,सोनू गुप्ता आदि भक्तगण मौजूद रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
