फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी स्थित पवित्र मार्कण्डेय महादेव धाम में गंगा-गोमती संगम तट पर देश-दुनिया में अमन, चैन और शांति की कामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना एवं दुग्धाभिषेक कराया गया। यह अनुष्ठान एमएलसी बृजेश सिंह के प्रतिनिधि एडवोकेट रवि प्रताप सिंह उर्फ साजन सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हीरावती पैलेस के कमलाकांत पांडे, उमेश गिरी, पंकज गिरी, गौरव गिरी सहित कई श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और विश्व शांति की प्रार्थना की। संगम तट पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित लोगों ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260320163928771112141.mp4
2026032016554829132800.mp4
20260320165657599474135.mp4
