अटैच सचिव फिर भी चला रहा वित्ती खेल
बोहरा पंचायत में जांच के नाम पर लीपापोती
7 दिन की जांच 40 दिन में भी पूरी नहीं
भिंड जिले की रौन जनपद के अंतर्गत आने वाली बौहारा पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में है… जहां भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच जांच प्रक्रिया ही सवालों के घेरे में आ गई है…
सचिव अटैच, लेकिन खेल जारी… और जांच 7 दिन की जगह 40 दिन में भी अधूरी! ये तस्वीरें बौहारा पंचायत की हकीकत बयां कर रही हैं…
जहां एक गली में सीसी रोड और दूसरी में नाला बनना था… लेकिन जमीन पर कोई काम नजर नहीं आता 29 जनवरी 2026 को आदेश जारी हुआ… 7 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए… लेकिन 40 दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट गायब है इतना ही नहीं… 12 मार्च को फिर से वही आदेश दोहराया गया… जिससे साफ है कि पहले आदेश का पालन ही नहीं हुआ… जांच रिपोर्ट अब तक क्यों नहीं आई? अटैच सचिव के दौरान पंचायत किसके भरोसे चली?क्या किसी को प्रभार दिया गया? आदेश कहां है? 29 जनवरी से 12 मार्च के बीच हुए भुगतान किसने किए? जांच अवधि बढ़ाने का कोई लिखित आदेश है या नहीं? बार-बार अटैचमेंट का आदेश क्यों? स्थानीय लोगों का कहना है किअगर जांच ईमानदारी से होती… तो अब तक सच सामने आ चुका होता… लेकिन यहां तो सिर्फ फाइलों में खेल चल रहा है… देखे राजेश शिवहरे की रिपोट
20260320143341208680482.mp4
20260320143353727708620.mp4
20260320143442134321578.mp4
20260320143459694654222.mp4

20260320143530004461167.mp4

20260320143553368385140.mp4
20260320143553836353218.mp4





