पश्चिम बंगाल 20 मार्च 2026 को ऑफिसर्स क्लब के पास से सब-डिविजनल अस्पताल जाने वाले महत्वपूर्ण रास्ते को भाजपा कार्यकर्ताओं ने खोल दिया।
रेलवे ने लंबे समय से रास्ता ब्लॉक किया था
इस रास्ते को रेलवे ने लंबे समय से दोनों तरफ दीवार बनाकर ब्लॉक कर रखा था, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी।
एक तरफ की दीवार तोड़ी गई, दूसरी के लिए 3 दिन की मोहलत
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि एक तरफ की दीवार को पूरी तरह तोड़ दिया गया है। रेलवे को 3 दिन की मोहलत दी गई है, उसके बाद दूसरी दीवार भी तोड़ी जाएगी।
लोगों के लिए यह रास्ता बहुत महत्वपूर्ण
यह मार्ग लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण था और इस रास्ते से आने-जाने में बहुत सुविधा होती थी।
हल्की झड़प: भाजपा कार्यकर्ता बनाम आरपीएफ
दीवार तोड़ते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और आरपीएफ के बीच हल्की झड़प भी हुई।
मुख्य लोग मौजूद थे
इस दौरान ओम प्रकाश सिंह, आरबीसी उमा, कृष्णा गोले और कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। देखे पश्चिम बंगाल से वीरू सिंह की रिपोट
