EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने 01 अप्रैल से शुरू होने वाले विशेष संचारी रोग अभियान की सफलता के लिए दिये निर्देश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    20 Mar 2026 08:31 AM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद में 01 अप्रैल 2026 से संचालित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगो एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सामूहिक कार्य सुनिश्चित किये जाने के लिये जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में प्रथम जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक कैम्प कार्यालय में आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन वर्कर की संवेदीकरण बैठक में कोई कमी न रहनी चाहिए और सभी प्रशिक्षण सत्र नियमित रूप से आयोजित हों। इसके साथ ही सभी गतिविधियों को यूडीएसपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड करना अनिवार्य होगा। पिछले वर्ष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के डेटा के आधार पर इस वर्ष के अभियान के डेटा में सुधार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि वह स्कूलों में वर्कशॉप आयोजित कर छात्रों और शिक्षकों में संवेदीकरण सुनिश्चित करें। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में शामिल करने का निर्देश दिया गया। नगर विकास विभाग से कहा गया कि वह सभी ड्रेनों की सफाई कराए और एंटीलार्वा का छिड़काव सुनिश्चित करे। स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश दिए गए कि बर्न वार्ड को सक्रिय रखा जाए, आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हों, फूड प्वॉइजनिंग और डिहाइड्रेशन की रोकथाम की जाए, एंटीवेनम और एंटी रैबीज इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, साथ ही ठंडे व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था और टॉयलेट की सफाई नियमित रूप से हो। इसके अलावा, आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान, भर्ती और छंटनी का कार्य समय पर सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि अभियान के दौरान सामूहिक प्रयास और पूर्ण समन्वय बनाए रखें, ताकि संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ए0एन0 प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम सहित सभी सम्बन्धित विभागों के जनपदीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रिपोर्ट विशाल रावत डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ प्रतापगढ़ 151019049



Subscriber

188585

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना