बिहार के गया जिले के टेकारी में आज सुबह से ही गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। ऐसी भीड़ पहले कभी नहीं देखी गई थी।
तीन गाड़ियां देखकर उपभोक्ताओं में बढ़ी उम्मीद
गैस सिलेंडर की तीन गाड़ियां पहुंचने पर उपभोक्ताओं को उम्मीद जगी कि आज उन्हें आसानी से सिलेंडर मिल जाएगा, जिससे भीड़ और बढ़ गई।
अब घर-घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर
आज से गैस एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी सेवा भी शुरू कर दी गई है। अब लोगों को सिलेंडर लेने के लिए गोदाम तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रबंधक ने दी होम डिलीवरी की जानकारी
गैस एजेंसी के प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार ने बताया कि सभी क्षेत्रों में होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
कर्मचारी की अपील—गोदाम पर भीड़ न लगाएं
एजेंसी के कर्मचारी अरविंद पासवान ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि ग्राहकों को गोदाम पर आने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि होम डिलीवरी के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा।
उपभोक्ताओं से संयम बरतने की अपील
एजेंसी की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और होम डिलीवरी सेवा का लाभ उठाएं।
देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट

20260320030907832702878.mp4
20260320031125022722463.mp4
