बिहार के गया जिले के टेकारी में इस कलयुग में अवतरित हुए सदाफल देव जी महाराज के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भक्तों द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
रथ पर विराजमान सदाफल देव जी महाराज, श्रद्धालुओं में उत्साह
इस अवसर पर भक्तों ने सदाफल देव जी महाराज का भव्य रथ तैयार किया, जो शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल हुए और पूरे मार्ग में भक्ति भाव का वातावरण बना रहा।
स्वर्देव धर्म के प्रचार का संकल्प
भक्तों का कहना है कि यह शोभा यात्रा स्वर्देव धर्म के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से निकाली गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान को प्राप्त करने के मार्ग पर चल सकें।
आत्मा से जुड़ने का माध्यम बताया
श्रद्धालुओं के अनुसार, सदाफल देव जी महाराज के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपनी आत्मा को परमात्मा से जोड़ सकता है और जीवन को सफल बना सकता है।
देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट

20260320024911715762438.mp4
20260320025150171668165.mp4
2026032002531931568737.mp4