फास्ट न्यूज़ इंडिया
बुलंदशहर। जहांगीराबाद में उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
विकासखंड कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक संजय शर्मा ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि खादी एवं ग्रामोद्योग से जुड़ी योजनाएं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।
शिविर में विभागीय अधिकारियों ने भी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित शंकाओं का समाधान किया।
साथ ही ब्लॉक पर स्वच्छ भारत मिशन द्वारा एक दर्जन डर शौचालय बनवाने के लिए और दो लोगों के मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने वालों को विधायक संजय शर्मा ने प्रमाण पत्र भी वितरित किया
इस मौके पर सुपरवाइजर अमित चौहान मनीष कुमार पूजा वीडियो शिवराज सिंह मुनेश सिंह मुकेश राघव जयपाल सिंह देवेंद्र कुमार दीपक बंसल व राजीव कुमार पवन लोधी आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट सुनील कुमार151044750
