EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वाराणसी मंडल में 39 रेलकर्मी सम्मानित, उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला पुरस्कार
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0 0
    19 Mar 2026 20:07 PM



वाराणसी, 19 मार्च 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी क्लब, वाराणसी में आज मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता में रेल सेवा पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एक अधिकारी सहित कुल 39 रेल कर्मचारियों को उनके समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इन कर्मचारियों ने मंडल की कार्यप्रणाली में सुधार, रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा एवं संरक्षा, राजस्व वृद्धि तथा उत्पादकता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह सहित मंडल के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि वाराणसी मंडल की लगातार उपलब्धियों के पीछे रेल कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण है। उन्होंने कहा कि जब देश सोता है तब ट्रैकमैन पटरियों की सुरक्षा में जुटे रहते हैं, भीषण गर्मी में लोको पायलट और गार्ड समय पालन सुनिश्चित करते हैं तथा त्योहारों के दौरान स्टेशन और कार्यालय स्टाफ यात्रियों की सेवा में दिन-रात लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे ने बीते वर्षों में बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण, सुरक्षा प्रणाली के विस्तार और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के संचालन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये पुरस्कार केवल प्रमाण पत्र नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, सूझबूझ और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान हैं।

उन्होंने सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए आह्वान किया कि सभी मिलकर भारतीय रेलवे को दुनिया की सबसे सुरक्षित, सुलभ और श्रेष्ठ सेवा बनाने का संकल्प लें।

इससे पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि यह अवसर पूरे मंडल के लिए गर्व का विषय है और यह सम्मान कर्मचारियों की कार्य संस्कृति एवं समर्पण को दर्शाता है।

पुरस्कार प्राप्त करने वालों में शामिल हैं:
रमेश पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, संजीव कुमार शर्मा, संजय कुमार सेठ, रविशंकर दूबे, परमेश्वर भूईया, कमलेश कुमार, अमित कुमार, अमरेन्द्र रंजन श्रीवास्तव, अछैवर नाथ, अब्दुल कादिर जीलानी, विशाल कुमार, उमेश कुमार, शुभाशु भूषण, मोहन कुमार पटेल, ओमवीर सिंह, संजय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, जितेन्द्र कुमार, भानु प्रताप भारती, शुभम श्रीवास्तव, अंजनी कुमार सिंह, अजय कुमार तिवारी, अब्दुल अख्तर, रामनरेश, सुरेन्द्र यादव, सुंदर लाल मौर्या, पंकज कुमार दीपक, मदन दास, गायत्री यादव, शोभनाथ पटेल, संदीप त्रिपाठी, रमा शर्मा, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुमित कुमार खरवार, मोनल संजय ईटनकर, मयंक गांधी, विवेक मोहन यादव एवं विजय कुमार त्रिपाठी।

समारोह के दौरान मंडल कला समिति के कलाकारों महुआ बैनर्जी एवं विशाल मिश्रा ने नव संवत्सर पर लोकगीत प्रस्तुत किए, जबकि आशा शर्मा के नेतृत्व में भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अभिनव कुमार सिंह ने किया।

अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना