खेरागढ़ । ईद के मौके पर चांद देखने के लिए लोग और छत्र जुटे थे, लेकिन मौसम के बिगड़े मिजाज के कारण चांद नजर नहीं आया। इसके चलते मुस्लिम समुदाय के लिए ईद अब एक दिन बढ़ गई है। मौलवी और मुफ्तियों द्वारा चांद की उपस्थिति का निरीक्षण किया जाएगा। 30 व्रत पूरे होने के बाद ही ईद मनाने का निर्णय लिया जाएगा मौसम के कारण खेरागढ़ के आसमान में चांद नहीं दिखाई दिया। लोग सुबह से ही चांद देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन बादलों ने उन्हें निराश किया। सऊदी अरब में भी अभी ईद का ऐलान नहीं हुआ है। वहां की हुकूमत 20 तारीख को ईद मनाने की घोषणा करेगी।
मुस्लिम समुदाय को अब इंतजार करना होगा। जैसे ही मौलवी और मुफ्तियों का निर्णय होगा, उसी दिन ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
