लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर 05 मामले अभियुक्त पर दर्ज
मुखबिर सूचना पर थाना कोहंडौर पुलिस ने जौनपुर से किया गिरफ्तार
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना कोहंडौर पुलिस ने एक 10,000/- के इनामिया अन्तर्जनपदीय अभियुक्त कल्लू मियां उर्फ मोहम्मद यासीन (पुत्र महबूब) को गिरफ्तार कर लूट और अन्य गंभीर अपराधों में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम पटेला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 09 जून 2025 की रात को थाना कोहंडौर क्षेत्र के ग्राम उसका में वादी की बकरा-बकरियों और मोबाइल को आरोपीगणों ने उठा ले जाने की घटना हुई थी। वादी की तहरीर पर थाना कोहंडौर में मु0अ0सं0 86/25 धारा 309(6) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज के कुशल नेतृत्व में थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय और उनकी टीम ने अभियुक्त की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: कल्लू मियां पर पहले से जनपद जौनपुर, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 05 गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम: थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय मय हमराह, उ0नि0 राजकुमार मिश्रा, उ0नि0 प्रतीक सिंह, का0 अजय गौड़, का0 संतोष कुमार यादव, मय चालक का0 पुष्पेन्द्र यादव। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
