EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रामनगर में पेयजल योजना का शुभारंभ, विधायक ने किया जल अर्पण
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 43 54
    19 Mar 2026 17:45 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। विकास खंड सदर के अंतर्गत ग्राम रामनगर में पेयजल योजना के अंतर्गत “जल अर्पण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सदर द्वारा पेयजल योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही जलापूर्ति व्यवस्था का प्रतीकात्मक रूप से जल अर्पण करते हुए ग्राम प्रधान रामनगर को सुपुर्द किया गया, जिससे ग्रामवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर ने ग्रामवासियों से संवाद कर पेयजल योजना के संचालन एवं जलापूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामवासियों ने बताया कि योजना के माध्यम से गांव में निरंतर एवं सुचारू रूप से जलापूर्ति हो रही है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। विधायक सदर ने ग्रामवासियों से जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा पानी का अनावश्यक व्यर्थ न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और आने वाली पीढ़ियों के लिए जल का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु प्रभात फेरी भी निकाली गई, जिसमें बच्चों ने जल बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान रामनगर, हिमांशु केसरवानी (सहायक अभियंता), बृजेश कुमार (जूनियर इंजीनियर), डी. वेंकटेश (प्रोजेक्ट मैनेजर, पीएमपीएल) एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना