स्वयं सहायता समूह और प्रधानमंत्री आवास योजना की महिला लाभार्थियों को सम्मानित किया गया
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होनें के अवसर पर आज तहसील स्तरीय कार्यक्रम विकास खण्ड-सदर में आयोजित किया गया, जिसमे तहसील के सभी विकास खण्ड (सदर, सण्ड़वा चन्द्रिका, मानधाता) के लोगो की उपस्थिति रही। नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के इस अवसर पर उपस्थित लोगो को सरकार की नौ वर्ष में संचालित योजनाओ को बताया गया तथा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर सरकार ग्राम्य विकास, पंचायतराज, एन०आर०एल०एम, बाल विकास, समाज कल्याण, स्वाथ्य विभाग आदि अन्य विभागों के द्वारा चलाई जा रही योजनाओ एवं सरकार की उपलब्धियो के बारे में लोगो को अवगत कराया गया। इस सभा में नवरात्रि के प्रथम दिवस में नारी शक्ति की भागीदारी अधिक संख्या में रही। कार्यक्रम में स्वय सहायता समूह की 05 लखपति दीदीं को सम्मान पत्र देकर सम्मनित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत उपस्थित 05 महिला लाभार्थियों को चाभी का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे खण्ड विकास अधिकारी सदर, खण्ड विकास अधिकारी सडवाचन्द्रिका, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी संख्यकीय, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, सहायक विकास अधिकारी महिला तथा समस्त बी०एम०एम की भागीदारी रही। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
