EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

वीडियो कॉल बना मौत की वजह, गुस्से में प्रेमी ने मां-बेटे को मार डाला
Link
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    19 Mar 2026 16:51 PM



यूपी प्रतापगढ़। जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम पारा हमीदपुर में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध के विवाद में एक व्यक्ति ने महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त कुदाल भी बरामद कर ली गई है। घटना 16 मार्च 2026 की है, जब एक 42 वर्षीय महिला और उसके पुत्र का शव घर के अंदर मिला था। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे। परिजनों की तहरीर पर प्रारंभ में पटीदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में कई टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान नामजद आरोपी निर्दोष पाए गए और विवेचना में नया मोड़ आया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के रणबहादुर मौर्या नामक व्यक्ति से पिछले तीन वर्षों से संबंध थे। घटना के दिन महिला किसी अन्य व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी, जिससे आरोपी आक्रोशित हो गया और कुदाल से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान महिला का बेटा जाग गया और घटना देख ली। खुद को बचाने के लिए आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी गांव में ही छिपकर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ककरहिया मोड़ के पास से आरोपी रणबहादुर मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदाल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि अवैध संबंध को लेकर विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट 

20260319165024575851251.mp4

20260319165033375671827.mp4



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना