EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अज्ञात चोर दो घरों को बनाना चाहते निसाना सफलता एक ही हाथ लगी
  • 151131881 - PIYOOSH KUMAR TIWARI 54 65
    19 Mar 2026 16:05 PM



बेनीगंज । नवांगत कोतवाल को कोतवाली का चार्ज संभाले अभी चंद दिनों ही हो पाए हैं थाना क्षेत्र में निडर चोरों ने अपनी कायरता दिखानी शुरू कर दी है जो बेनीगंज पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। क्षेत्र के एक गांव में बुधवार बीती रात चोरों ने एक घर को किया टारगेट नगदी सहित गहनों पर किया हाथ साफ। उपरोक्त हुई वारदात से परिवार में मचा कोहराम क्षेत्रीय पुलिस जुटी जांच पड़ताल में।बता दे कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महरौड़ा गांव में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने घर के अंदर दाखिल होकर कमरे का ताला तोड़कर तीन बक्सों में रखे नगद रुपए,जेवरात सहित बक्से उठा ले गए।

उपरोक्त हुई वारदात पर पीड़ित संजय यादव पुत्र प्रहलाद यादव ने प्रताप नगर चौकी पर लिखित शिकायत की है पीड़ित ने बताया बुधवार रात अज्ञात चोरों द्वारा मेरे घर में रखे नगद 18000 रुपए, सोने की झुमकी,नग,बेहसर, सोने का मंगलसूत्र,सोने के कुंडल,दो जोड़ी चांदी की पायल बक्सों में रखा कपड़ा सामान चोरी कर रफू चक्कर हो गए। अभी शादी हुए चंद 8 दिन ही हुए थे पत्नी व मेरी मां के गहने उन्हीं बक्सों में रखे हुए थे जो अब मौके पर नहीं है। इस बड़ी वारदात पर पीड़ित के भाई कल्यान सिंह यादव ने बताया कि सुबह हम जब सो के उठे तब घर के कमरा का दरवाजा खुला पड़ा मिला अंदर से बक्से गायब थे फिर हमने गांव के बाहर छानबीन की गांव के बाहर एक बक्सा आसाराम यादव के खेत में मिला और दो बक्से रणवीर यादव के खेत में पड़े मिले जिसमें कपड़े कुछ सामान बिखरा हुआ पड़ा था मौके पर बक्सों का ताला टूटा पड़ा था बक्सों में रखें नगदी व सारा जेवरात सामान मौके से गायब था। वही पीड़ित संजय की मां ने अपना दुखड़ा रोते हुए बताया मैं रात में छत पर सो रही थी 12:00 बजे तक सब लोग जाग रहे थे उसके बाद अज्ञात चोरों द्वारा इस चोरी को अंजाम दिया गया है चोरी में मेरे और मेरी बहू के गहने चोरी हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रताप नगर ने पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से हुई वारदात पर काफी देर तक पूछताछ की और पीड़ित परिवार को न्यायगत विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रिपोट - पियूष कुमार तिवारी 151131881



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना