EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गोलपाड़ा हनुमान मंदिर पर पांच दिवसीय मनेगा हनुमान जन्मोत्सव एवं आकर्षण का केंद्र रहेगी राम हनुमान रथ यात्रा
Link
  • 151169606 - SHANKAR RAI 65 76
    18 Mar 2026 19:45 PM



ग्वालियर के गोलपाड़ा में धूमधाम से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव, निकलेगी भव्य रथ यात्रा

अखंड रामायण पाठ, छप्पन भोग और विशाल राम-हनुमान रथ यात्रा का होगा आयोजन

ग्वालियर के गोलपाड़ा स्थित संकट मोचन हनुमान बालाजी धाम मंदिर में इस वर्ष भी हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिर के चरण सेवक जगबीर दास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य रूप में किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रथम दिन 31 मार्च, मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से रामचरितमानस (अखंड रामायण) का पाठ प्रारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान हनुमान जी को चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

रात्रि 8:00 बजे हनुमान जी महाराज को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। वहीं शाम 6:00 बजे कोटेश्वर मंदिर से एक विशाल राम-हनुमान रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई इंटक कार्यालय मैदान, हजीरा पहुंचेगी।

आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। देखे शंकर राय की रिपोट 

2026031819401226245706.mp4

20260318194119116448535.mp4

20260318194230086414381.mp4

20260318194336738221616.mp4



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना