EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

भिण्ड में एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियान शुरू, कामना सिंह ने दिखाई हरी झंडी
Link
  • 151186615 - KAPIL TRIPATHI 54 65
    18 Mar 2026 14:15 PM



मध्य प्रदेश के भिण्ड से जहां एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सहित कई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती कामना सिंह भदौरिया ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी टीका है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची को भी यह वैक्सीन लगवाई है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ।

उन्होंने यह भी कहा कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी तरह के भ्रम में न आएं और 14 से 15 वर्ष की अपनी बेटियों को यह टीका जरूर लगवाएं। देखे भिण्ड से कपिल त्रिपाठी की रिपोट 

वाइटः जिला पचांयत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया

20260318141352650660673.mp4

20260318141422146252263.mp4



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना