खबर गाजीपुर जिले से है । जहां मरदह में वाराणसी - गोरखपुर फोरलेन पर देर रात में मरदह थाना के कैथवली गांव के पास मऊ की तरफ जा रही तीव्र गति किया कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें टक्कर इतनी तेज थी कि चालक सहित तीनो बाइक सवार काफी दूर जा गिरे । बाइक सवार सास बहू चालक समेत तीनो की मौके पर ही मौत हो गयी । जबकि मृतको में बाइक चालक सतेन्द्र कुमार हैदरगंज गांव निवासी है , बाइक पर पीछे बैठी बिजौरा गांव निवासी (सास) राजेश्वरी देवी , (बहु) रिंकी देवी की मौके पर मौत हो गयी । तीनो एक ही बाइक से सवार होकर मरदह से घर जा रहे थे । वही दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाली कार फोरलेन के मध्य के डिवाडर पर चढ़ गयीं । घटना के बाद कार चालक कार छोड़ मौके से फरार हो गया । वही सास, बहु एक दिन पूर्व गांव में पट्टीदारो से हुए , विवाद को लेकर थाने में प्रार्थना पत्र दी थी । उसी मामले में थाने आयी थी । थाने से वापस जाते वक्त सवारी वाहन न मिलने पर दोनो सतेंद्र कुमार की बाइक पर लिफ्ट लेकर बैठी थी । कुछ दूर आगे गयी थी कि हादसा हो गया । टक्कर के बाद बाइक छतिग्रस्त हाल में खाई में गिर गयी । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 151164525
20260318104626873675616.mp4
20260318104636284844604.mp4


20260318104822731306885.mp4