फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबर, जिसमें तहसील से संबंधित दस्तावेज प्रिंटिंग प्रेस से बरामद होने की बात सामने आई थी, को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने तत्काल संज्ञान लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित पत्रावलियों को सीज कर दिया गया है। साथ ही मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पेशकार को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को नामित किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद अग्रिम विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी जिला सूचना अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मीडिया सेल, प्रतापगढ़ द्वारा दी गई है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
