आगरा। थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत क़स्बा निवासी नाबालिक पुत्री के पिता ने कस्बे के ही दो युवकों पर नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैं । जानकारी के अनुसार थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीड़ित पिता ने थाना पिनाहट में लिखित प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री को 10 मार्च को कस्बे के ही दो युवक बहला फुसलाकर अपहरण कर ऑटो से भदरौली ले गए।उसके बाद उसे जयपुर ले गए। पीड़ित पिता ने कस्बे के ही अमित और सोनू के खिलाफ थाना पिनाहट मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। रिपोट - रामनिवास 151112186
