नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के वार्ड नंबर 8 गोकुला में माह ए- रमजान के पाक महीने में भाई इश्तियाक अहमद (भट्ठा मालिक) के निवास पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। माह ए- रमजान में इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ दिखाई दी, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय भाइयों रोजा इफ्तार में तशरीफ लाए
इफ्तार पार्टी में सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया और आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे और इस आयोजन की सराहना की।
इस मौके पर नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के चेयरमैन अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव, रानीगंज विधायक आर.के. वर्मा, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल और प्रतिनिधि रॉबिन पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद,एखलाक भाई इश्तियाक भाई (भट्ठा मालिक )मेहताब खान, इमरान खान मुस्ताक खान लाल जी सिंह सभासद पिंटू पांडे सभासद मोतीलाल चौधरी कोटेदार नईम भाई चौकी प्रभारी राजीव वर्मा समस्त पुलिस स्टाफ पत्रकार मतेंद्रर कीर्ति पत्रकार पीवी सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को रमजान माह- की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में हमेशा इसी तरह प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की। रिपोट - मोहद अनीश 151140893
