फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी बदायूं। थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खेड़ा स्थित दुकान समीर हेयर सैलून संचालक समीर पुत्र जाहिद निवासी खेड़ा उघैती थाना, बदायूं को अज्ञात द्वारा गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहूँचकर घायल समीर उपरोक्त को CHC रुदायन भर्ती कराया गया । जहाँ चिकित्सक द्वारा घायल को CHC रुदायन से राजकीय मेडिकल कालेज बदायूँ रेफर किया गया,जो उपचाराधीन है। उक्त घटना के सम्बन्ध में मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया अंकिता शर्मा तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा मय टीम के घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली गयी । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये। इस सम्बन्ध में थाना उघैती पर मु0अ0सं0 44/26 धारा 333/109 बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। देखे बदायूं से
शिव ओम की रिपोट 151082090
20260316230302111687846.mp4
20260316230319497807406.mp4
