EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

महिदपुर क्षेत्र में नहीं थम रही आगजनी: बरखेड़ा बुजुर्ग में किसान की गेहूं की फसल जलकर राख
Link
  • 151188310 - SANJAY 54 65
    16 Mar 2026 18:40 PM



महिदपुर क्षेत्र में नहीं थम रही आगजनी: बरखेड़ा बुजुर्ग में किसान की गेहूं की फसल जलकर राख
मध्य प्रदेश महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बीती रात ग्राम बरखेड़ा बुजुर्ग में किसान गणेश लाल शर्मा के खेत में अचानक आग लग गई, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
बताया जा रहा है कि रात के समय खेत से उठती आग की लपटों को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक खेत में खड़ी फसल का बड़ा हिस्सा जल चुका था, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
लगातार हो रही आगजनी की घटनाओं से क्षेत्र के किसान दहशत और चिंता में हैं। किसानों का कहना है कि पूरे साल मेहनत करने के बाद जब फसल तैयार होती है, उसी समय इस तरह की घटनाएं उनकी मेहनत को बर्बाद कर देती हैं।
ग्रामीणों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आग लगने के कारणों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित किसान को जल्द से जल्द सरकारी मुआवजा दिलाया जाए, ताकि उसे राहत मिल सके। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर 

151188310

महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट कि खास खबर 

20260316183955128158581.mp4



Subscriber

188696

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना