यूपी प्रतापगढ़ में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रुपये निकालने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। देल्हूपुर थाना पुलिस ने एक अंतरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 46 एटीएम कार्ड, 24 हजार रुपये नकद, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार 11 मार्च 2026 को मानधाता थाना क्षेत्र के ग्राम पनियारी निवासी एक महिला ने विशवनाथगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर पिन सेट कराने के दौरान एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 34 हजार 880 रुपये निकाले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत देल्हूपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एनएसजी होटल के पास से सुरेन्द्र सरोज निवासी उगईपुर थाना रानीगंज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी आर्यन के साथ मिलकर एटीएम पर आने वाले लोगों को मदद के बहाने फंसाता था और उनका एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकाल लेता था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260316182322381325130.mp4
20260316182327940650405.mp4