अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा, 46 एटीएम कार्ड के साथ अंतरजनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 65 76
    16 Mar 2026 14:37 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के देल्हूपुर थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे निकालने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक अंतरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 46 एटीएम कार्ड, 24 हजार नगद, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 को ग्राम पनियारी थाना मानधाता निवासी एक महिला ने देल्हूपुर थाना क्षेत्र के विशवनाथगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर पिन सेट कराने के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखे से एटीएम कार्ड बदल लेने की शिकायत की थी। बाद में महिला को पता चला कि उसके खाते से 34,880 की अवैध निकासी कर ली गई है। इस मामले में थाना देल्हूपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देल्हूपुर राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर थाना देल्हूपुर क्षेत्र के एनएसजी होटल के आगे पुलिया के पास से अभियुक्त सुरेन्द्र सरोज (निवासी उगईपुर, थाना रानीगंज, प्रतापगढ़) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से धोखाधड़ी से जुड़े 46 एटीएम कार्ड, 24,000 नगद, एक लैपटॉप, मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी आर्यन के साथ मिलकर एटीएम पर आने वाले लोगों को मदद के बहाने फंसाता था और उनका एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से पैसे निकाल लेता था। 11 मार्च को विशवनाथगंज बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर भी उसने एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर करीब 25 हजार निकाले थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ लखनऊ और प्रतापगढ़ में धोखाधड़ी के मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188579

No. of Visitors

FastMail