छात्र पंचायत ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती आयोग के अध्यक्ष का फूंका पुतला
गोंडा ____ राष्ट्रीय छात्र पंचायत की कार्यकर्ताओं के द्वारा एलबीएस चौराहे पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती आयोग के अध्यक्ष का पुतला फूंका इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडे ने बताया की कल यूपीएसआई की परीक्षा के गलियारों में जो हुआ वह केवल एक प्रश्न नहीं था वही देश के एक गौरवशाली समाज की जड़ों पर प्रहार था मैं पूछना चाहता हूं उस चयन बोर्ड से उन्नति निर्धारकों से क्या आप की कलम इतनी कुंठित हो गई है कि आपको परीक्षा के सवालों में ब्राह्मणवाद दिखने लगा है जिन ब्राह्मण समाज ने देश को मंगल पांडे और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारी दिए क्या आज सरकारी तंत्र उन्हें अवसर वादी कहकर प्रमाणित करेगा व छात्र नेता सूरज शुक्ला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है कि उस अपमानजनक प्रश्न को तुरंत निरस्त किया जाए तथा पेपर सेट करने वाली एजेंसी को ता उम्र के लिए ब्लैकलिस्टेड किया जाए और भरती बोर्ड सामाजिक रूप से माफी मांगे इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, रंजीत पांडेय, नीरज, शहजाद ,आलोक पांडे, उमंग मिश्रा, हिमांशु तिवारी,सोनू आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
