फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना बाघराय क्षेत्र में पीआरवी पुलिस टीम पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी हरदो पट्टी में पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद के चलते सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया तथा ईंट-पत्थर से प्रहार कर पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस संबंध में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 57/2026 के तहत धारा 191(1), 352, 351(3), 121, 132, 109(1), 324(4) बीएनएस सहित अन्य धाराओं में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 125 व 115(2) बीएनएस की वृद्धि की गई तथा धारा 324(4) को संशोधित कर 324(5) बीएनएस में तरमीम किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय और क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बाघराय श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना बाघराय के उपनिरीक्षक देवी दयाल वर्मा और उपनिरीक्षक राहुल ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के नीचे से आरोपी अरुण कुमार (26 वर्ष) पुत्र सूर्य लाल गौतम निवासी ग्राम देवरी हरदो पट्टी थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले की अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
