फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं दलित, वंचित और शोषित वर्ग की प्रखर आवाज माने जाने वाले मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय प्रतापगढ़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने फीता काटकर एवं कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। शिविर में क्षेत्र के 114 लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां और आवश्यक सलाह दी। प्रमुख रूप से डॉ. अजय मिश्रा (एमडी), डॉ. शमीम अहमद अंसारी (बीयूएमएस), डॉ. डी.के. शुक्ला (बीडीएस), डॉ. रौनक जहां (बीयूएमएस), डॉ. यूसुफ खान (बीडीएस), डॉ. शबाना खान (बीडीएस), डॉ. संजय पाल (बीएचएमएस), डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव (नेचुरोपैथी), डॉ. मुस्कान (डीएमएलटी), डॉ. रामचंद्र गुप्ता (एक्यूप्रेशर), डॉ. नवीन दुबे (डी.ऑप्थो), डॉ. चमन लाल (एक्यूप्रेशर), डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव (योग) और अनिल कुमार त्रिपाठी (ग्रीनर्स) सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी रही है। मान्यवर कांशीराम जी के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों से प्रेरणा लेते हुए यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया है, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। वहीं कार्यक्रम के संयोजक एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ. दीपक शुक्ला ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आगे भी समय-समय पर ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महेंद्र शुक्ल, रामशिरोमणि वर्मा, प्रेम शंकर द्विवेदी, रवि भूषण सिन्हा, मासूम हैदर, सुरेश मिश्र, मो. हुजैफ, सरोज कश्यप, चन्द्रनाथ शुक्ल, विजय प्रताप त्रिपाठी, मकरंद शुक्ल, सुधांशु शुक्ल, भवानी शंकर दूबे, के.के. शुक्ल, शिवांशु भट्ट, कपिल ओझा, आशिक अली खान, नूर आलम, अंजनी पांडे, अब्दुल रहमान, पृथ्वीराज गौतम, रवि प्रताप सिंह, सुरेश दूबे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।वहीं शिविर में अजय जायसवाल, सरला देवी, नंदलाल, मोहम्मद सईद, राहुल मिश्र, मीरा सिंह, जयप्रकाश शर्मा, हनुमान दास शुक्ला, सुष्मिता त्रिपाठी, सुमन त्रिपाठी, वरुण श्रीवास्तव, मंजू गुप्ता, बुद्ध, इंद्र, हरिकरन वर्मा, कलावती सिंह, प्रेमचंद, रामाश्रय गुप्ता, वीरेंद्र यादव, राजीव कुमार, अवधेश कुमार, मनोज चौहान, पवन कुमार, पवन गुप्ता, लवी सिंह, सचिन गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा, सोनू अग्रहरी, ऋषभ शुक्ला, शीला अग्रहरि, प्रतीक त्रिपाठी, मनोज सिंह, सुरेश सिंह, धर्मपाल, मनोज मिश्रा, सुनील शुक्ला, उदयभान, सागर मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, अर्चना खंडेलवाल, धीरज गुप्ता, राम सिंह पटेल, गौरव अग्रवाल, माया तिवारी, मनोज पांडे, विनीत मिश्रा, पन्नालाल पटेल, बीपी सिंह, उमाशंकर सिंह, सुशीला प्रजापति, प्रदीप मिश्रा, देवेंद्र शुक्ला, देवेंद्र सिंह, आमिर खान, अनिल तिवारी सहित सैकड़ों मरीजों ने इलाज कराया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
