फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार एवं जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कुल सात मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी परमजीत सिंह पम्मी तथा शिकायत निवारण अधिकारी व सुल्तानपुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने दोनों अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हॉकी इंडिया के तकनीकी अधिकारी विपुल सिंह, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इरशाद, समाजसेवी शकुंतला शुक्ला, वजीर हसन, धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू, श्रीराम प्रसाद, संजय पांडे, पप्पू रमेश जानी, मुख्तार अहमद, नदीम सिद्दीकी और शमीम सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग व खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में हॉकी उत्तर प्रदेश से निर्णायक की भूमिका में आशा, रश्मि, मनीषा, संदीप, अमित और अर्शी परवीन ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षक आशुतोष सिंह, फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कबड्डी प्रशिक्षक जय प्रकाश यादव तथा जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया। मैच परिणाम इस प्रकार रहे— पहले मैच में बिजनौर ने मेरठ को 7-1 से हराया। दूसरे मैच में प्रयागराज और प्रतापगढ़ के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। तीसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने भदोही को 10-0 से पराजित किया। चौथे मैच में विवेक अकादमी वाराणसी और गोरखपुर के बीच मैच 0-0 से ड्रॉ रहा। पांचवें मैच में खेल छात्रावास अयोध्या ने प्रयागराज को 4-0 से हराया। छठवें मैच में भदोही ने मेरठ को 2-0 से पराजित किया। सातवें मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने बाराबंकी को 1-0 से हराया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल छात्रावास अयोध्या, विवेक अकादमी वाराणसी, बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। प्रतियोगिता के मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
