अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने शिविर लगाकर दी श्रद्धाजंलि, मान्यवर कांशीराम की जयंती पर 100 मरीजों का हुआ उपचार
  • 151110069 - SANJAY SINGH 54 74
    15 Mar 2026 19:10 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (चिकित्सा प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में आज 'स्वास्थ्य सृजन अभियान' के अंतर्गत एक विशेष पहल की गई। बहुजन नायक कांशीराम की जयंती के अवसर पर नगला गुलाबी स्थित बौद्ध विहार मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने फीता काटकर किया। उन्होंने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि "आज कांशीराम जी की जयंती पर यह सुंदर पहल दलित, पिछड़े और गरीब मजदूर वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी है। कांशीराम ने आजीवन शोषितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया। समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना ही सच्ची 'नारायण सेवा' है।"अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुनेन्द्रपाल सिंह राजपूत ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कांशीराम जी के सपनों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने पर 'जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी' के सिद्धांत को लागू करेगी। उन्होंने आगामी चुनावों में दलितों और पिछड़ों से कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की।जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. देशबंधु बघेल और शहर अध्यक्ष डॉ. नवेद हसन के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में लगभग 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया व जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।वहीं विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।इस सेवा कार्य में डॉ. मुस्तकीन, डॉ. राखी राजपूत, डॉ. अलीहसन सोहराब सहित महिला कांग्रेस नेत्री प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, ऊषापाल, राजा सलमानी और विमल कुमार सिंह, डॉ. देशबंधु जैसे कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

Subscriber

188578

No. of Visitors

FastMail