अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

इलाज में देरी या सिस्टम की लापरवाही? प्रसूता की मौत पर गुरु कृपा अस्पताल घिरा, पुलिस जांच शुरू
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 43 54
    15 Mar 2026 19:30 PM

पीलीभीत जिले के पूरनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपूरपुर निवासी सोनू ने अपनी गर्भवती पत्नी रूबी को शनिवार दोपहर प्रसव के लिए पूरनपुर के गुरु कृपा अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के मुताबिक भर्ती के समय महिला की हालत सामान्य बताई गई थी। देर रात प्रसव होने के बाद अचानक रूबी की तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों का आरोप है कि दर्द से तड़प रही महिला की हालत बिगड़ने के बावजूद अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों ने समय पर उचित उपचार नहीं दिया। जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो डॉक्टरों ने उसे पहले जिला अस्पताल पीलीभीत और बाद में बरेली के लिए रेफर कर दिया।
परिजन रूबी को इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। रविवार सुबह परिजन शव लेकर वापस गुरु कृपा अस्पताल पहुंचे और मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि अगर समय रहते सही उपचार मिलता या समय पर रेफर किया जाता तो रूबी की जान बच सकती थी।
हंगामे की सूचना मिलते ही पूरनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट जियाउल हक़ खान -151173981

Subscriber

188579

No. of Visitors

FastMail