मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में दिनांक: 13 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बखतगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब एवं बीयर जब्त की है। यह कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर अवैध शराब के खिलाफ आलीराजपुर पुलिस की चौथी बड़ी सफलता है। इससे पूर्व थाना कट्ठीवाड़ा, आजादनगर एवं चांदपुर पुलिस द्वारा भी बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त दो वाहनों को जब्त किया जा चुका है। थाना प्रभारी बखतगढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बखतगढ़ में नर्सरी गेट के पास एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां लेकर कहीं ले जाने की फिराक में बैठा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।
पुलिस टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय पिता फकरु चौहान (उम्र 23 वर्ष), निवासी हरिजन मोहल्ला, बखतगढ़ बताया।
आरोपी के कब्जे से 33 पेटी अवैध शराब एवं बीयर बरामद की गई, जिनका विवरण निम्नानुसार है:
-
विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी व्हिस्की (MD, London Pride, RC, Magic Moment, Goa)
-
बीयर (Kingfisher, Mount, Hunter)
-
आंबी वाइन (Apsara, Beer-45)
कुल मात्रा: 322.68 बल्क लीटर
अनुमानित कीमत: लगभग 1,90,300
आरोपी द्वारा शराब के भंडारण एवं परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 33/13 मार्च 2026 दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बखतगढ़ निरीक्षक संतोष सिसोदिया, चौकी प्रभारी छकतला उप निरीक्षक राहुल चौहान, सउनि ज्ञान सिंह पाल, प्रधान आरक्षक 232 उदलिया जामोद, आरक्षक 134 तुलसीराम कवचे, आरक्षक 547 अनिल चौहान एवं आरक्षक 307 मोतीलाल चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। देखे आलीराजपुर से खलील मंसूरी की रिपोट
20260314154454946315436.mp4
