फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त सोनू पटेल (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैस ने अभियान का कुशल निरीक्षण किया। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर भुपियामऊ ओवर ब्रिज के पास की गई। इस दौरान थाना प्रभारी कोतवाली देहात पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अखिलेश प्रताप मय हमराह कांस्टेबल रवि प्रकाश यादव और कांस्टेबल विकास जायसवाल सक्रिय रहे। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता है। पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी और सक्रियता जारी रहेगी। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
