फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड बाजपुर। बाजपुर में ऑल इंडिया मुस्लिम फेडरेशन के प्रदेश महामंत्री हाजी कदीर अहमद के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के दर्जनों लोगों ने एसडीएम अमृता शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति और उत्तराखंड के राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए खीम सिंह दानू के खिलाफ एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खीम सिंह दानू ने अपनी फेसबुक आईडी पर एक वीडियो पोस्ट कर दलित और मुस्लिम समुदाय के प्रति कथित रूप से अपशब्दों और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। इससे दोनों समुदायों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाजपुर क्षेत्र हमेशा से कौमी एकता का गुलदस्ता रहा है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। ऐसे में त्योहार के मौके पर इस तरह के बयान से क्षेत्र का शांतिपूर्ण माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह का कृत्य करने का साहस न कर सके। रिपोट - शाहनूर अली उत्तराखंड 151045804
