अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आलीराजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15.36 लाख की अवैध शराब जब्त
Link
  • 151177604 - KHALIL MANSOORI 43 54
    13 Mar 2026 15:35 PM

मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की शराब जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल के निर्देशन में थाना आजादनगर और थाना चांदपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय शराब तस्करी के दो मामलों का खुलासा किया है।

पहली कार्रवाई थाना आजादनगर की बरझर चौकी पुलिस ने की। मुखबिर की सूचना पर ग्राम बड़गांव महेंद्र रोड तिराहे पर नाकाबंदी कर एक सिल्वर रंग की इको कार को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर वाहन से 25 पेटी माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बीयर बरामद हुई। इस मामले में गुजरात के दाहोद जिले के रहने वाले नितिन मेडा भील को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 60 हजार रुपये की बीयर और करीब 5 लाख रुपये की इको कार जब्त की है।

वहीं दूसरी कार्रवाई थाना चांदपुर पुलिस ने प्रतापपुरा तिराहे पर की। पुलिस ने एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी को रोककर तलाशी ली, जिसमें 100 पेटी माउंट 6000 बीयर पाई गई। इस मामले में दो आरोपियों गुमान भीलाला और विकला भीलाला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने करीब 2 लाख 76 हजार रुपये की बीयर और 7 लाख रुपये की बोलेरो गाड़ी जब्त की है।

दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 125 पेटी बीयर यानी करीब 1500 बल्क लीटर अवैध शराब और दो वाहन जब्त किए हैं, जिसकी कुल कीमत करीब 15 लाख 36 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। देखे आलीराजपुर से खलील मंसूरी की रिपोट 

20260313153230910504101.mp4

2026031315331268938054.mp4

Subscriber

188577

No. of Visitors

FastMail