मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र के झारड़ा नगर में दशमी के अवसर पर मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घाट मोहल्ला स्थित अति प्राचीन दशा माता मंदिर में देर रात से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया।
महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर हाथों में पूजा की थाली लेकर मंदिर पहुंचकर माता दशा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने कच्चे सूत के धागे से पीपल के वृक्ष की दस बार परिक्रमा कर धागा बांधा और घर में सुख-शांति तथा परिवार की दशा सुधारने की कामना की।
इसी प्रकार श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर प्रांगण में स्थित पीपल वृक्ष के पास भी महिलाओं द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद मंदिर के पुजारी प्रदीप बैरागी ने श्रद्धालुओं को दशा माता की कथा सुनाई।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। देखे महीदपुर से संजय जाट कि खास खबर
151188310

20260313142034081324676.mp4
20260313142121797467773.mp4
20260313142209624185160.mp4