-
टेकारी के सलेमपुर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को मिलेगा संगीत का नया मंच
-
प्राचार्या माया रानी की पहल, छात्रों को संगीत सिखाने के लिए खरीदा गया कीबोर्ड
-
गया के सलेमपुर विद्यालय में संगीत शिक्षा को बढ़ावा, प्राचार्या का सराहनीय कदम
बिहार के गया जिले के टेकारी से एक अच्छी पहल की खबर सामने आई है। जहां टेकारी नगर परिषद के अंतर्गत सलेमपुर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को बेहतर संगीत शिक्षा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती माया रानी ने छात्रों को संगीत का बेहतर ज्ञान देने के उद्देश्य से एक कैसेओ (कीबोर्ड) खरीदा है, ताकि बच्चों को संगीत की शिक्षा आधुनिक तरीके से दी जा सके।
मीडिया से बातचीत के दौरान प्राचार्या माया रानी ने बताया कि उनका प्रयास है कि विद्यालय को और बेहतर बनाया जाए और शिक्षा के क्षेत्र में इसकी एक अलग पहचान स्थापित हो। उन्होंने कहा कि बच्चों, खासकर छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विद्यालय प्रबंधन की इस पहल से छात्रों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में बच्चे संगीत के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
देखिए टेकारी से अजय सिंह कि खास रिपोर्ट

20260313081830985116854.mp4
20260313082022347882657.mp4
20260313082334695224117.mp4