-
भिंड में परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई गुहार
-
रिपोर्ट वापस लेने का दबाव, पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
-
घर में घुसकर मारपीट का आरोप, तीन महीने बाद भी कार्रवाई नहीं
-
भिंड के लारौल गांव में दबंगों की धमकी से परिवार दहशत में
-
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, पीड़ितों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
-
खेत जाते समय रास्ते में घेरकर धमकाने का आरोप
भिंड जिले की रौन तहसील के ग्राम लारौल में रहने वाले अंगद सिंह राजावत, नारायण सिंह राजावत उर्फ कंजे और कल्याण सिंह राजावत उर्फ कल्लू ने गांव के कुछ लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित अंगद सिंह राजावत का आरोप है कि 15 दिसंबर 2025 की रात गोपाल सिंह, विनीत सिंह और दीपू सिंह उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट व गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा और हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे।
अंगद सिंह का कहना है कि जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने मछण्ड चौकी जा रहे थे, तब रास्ते में भी उन्हें घेरकर धमकाया गया। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं कल्याण सिंह राजावत उर्फ कल्लू का कहना है कि गांव के कुछ लोग उन्हें अक्सर खेत जाते समय रास्ते में रोकते हैं और रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं।
नारायण सिंह उर्फ कंजे राजावत ने भी आरोप लगाया कि गोपाल सिंह, विनीत सिंह, विवेक सिंह सरपंच और डंपी सिंह राजावत आए दिन रास्ते में घेरकर उन्हें धमकाते हैं और रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाते हैं।
पीड़ित परिवार ने भिंड के पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। देखे भिंड से विमलेश की रिपोट
2026031214391116422861.mp4

20260312144924548424643.mp4
20260312144937749286563.mp4