-
संतकबीरनगर में अवैध लकड़ी कटान का खेल, वन विभाग पर मिलीभगत का आरोप
-
मेहदावल में धड़ल्ले से चल रहा अवैध कटान, आरा मशीन संचालक पर गंभीर आरोप
-
वन विभाग की चुप्पी पर सवाल, पप्पू खान पर अवैध लकड़ी कारोबार का आरोप
-
बिसौवा चौकी क्षेत्र में अवैध कटान का मामला, कार्रवाई न होने से उठे सवाल
-
संतकबीरनगर: छापेमारी के बाद भी जारी अवैध लकड़ी का कारोबार
Sant Kabir Nagar के Mehdawal थाना क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है।
बताया जा रहा है कि मेहदावल क्षेत्र में पप्पू खान की आरा मशीन पर अवैध रूप से लकड़ी काटने का काम जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा छापेमारी भी की गई, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
यह पूरा मामला मेहदावल थाना क्षेत्र के बिसौवा चौकी इलाके का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अवैध कटान के इस खेल में मोटी रकम का लेन-देन भी हो रहा है।
जब इस संबंध में वन विभाग के कर्मियों से बात की गई तो उन्होंने इस पर सीधे कुछ भी कहने से बचते हुए अधिकारियों से बात करने की बात कही।
फिलहाल स्थानीय लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और अवैध कटान पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं यह थी Sant Kabir Nagar से राज कुमार वर्मा की रिपोट
20260311201749230732404.mp4
20260311201755396223752.mp4
