अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

संकटपूर्ण हालात का पूर्वानुमान लगाने में मोदी सरकार विफल- प्रमोद तिवारी
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 87 98
    11 Mar 2026 19:53 PM



राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता ने एयर लाइन्स के टिकट दामों में बढ़ोत्तरी तथा रसोई गैस व डीजल की किल्लत पर सरकार पर बोला हमला

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने पश्चिम एशिया में हालात को देखते हुए देश के भीतर उत्पन्न संकट को लेकर मोदी सरकार की बुधवार को तगडी घेराबंदी की है। उन्होने कहा कि मोदी सरकार देश के भीतर रसोई गैस की किल्लत तथा डीजल व पेट्रोल को लेकर मचे हाहाकार से पूरी तरह बेपरवाह है। उन्होने कहा कि यह सरकार पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात के चलते घरेलू क्षेत्र में उत्पन्न राष्ट्रीय संकट को समझने मे पूरी तरह विफल साबित हुई है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि परिवहन तथा पेट्रोलियम क्षेत्र में जिस तरह से जनता को तकलीफ उठानी पड़ रही है यह मोदी सरकार की अपरिपक्वता का द्योतक है। उन्होने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार का निर्णय था कि ऐसी परिस्थितियों में पैंतालिस दिन का ऊर्जा श्रोत रिजर्व रखा जाएगा। उन्होने सवाल उठाया है कि केंद्र सरकार बताए कि वह रिजर्व कहां है। उन्होने कहा कि जिस तरह से पेट्रोल पम्प सूख रहे हैं और रसोई गैस के लिए जनता की लम्बी लम्बी कतारें लग रही है उससे यह साफ जाहिर है कि मोदी सरकार को आम जनता की परवाह नही है। उन्होने कहा कि यह चिन्ताजनक है कि होटल व रेस्तरां तक बंद होने के कगार पर हैं। वहीं उन्होने एयर इण्डिया के टिकट के दामों में एकाएक बढ़ोत्तरी को लेकर भी मोदी सरकार को कटघरे मे खड़ा किया है। उन्होने कहा कि केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान सच्चाई से परे है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश संकट मे है और ऐसे में यह सरकार जनता के साथ खड़ी न होकर एयर इण्डिया को लूट और कमाई की छूट दे रही है। उन्होने मौजूदा हालात को लेकर केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के वक्तव्यों और दावों को भी विरोधाभासी करार दिया है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात में भी प्रधानमंत्री की चुप्पी रहस्यमय है। उन्होने कहा कि अमेरिका रोज दावा कर रहा है कि उसने भारत को रूस से तेल खरीदने की मोहलत दी है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह देश के स्वाभिमान और गुटनिरपेक्ष नीति पर किसी विदेशी राष्ट्र द्वारा गहरी चोट पहुंचाना है। सांसद प्रमोद तिवारी ने सरकार से कहा है कि वह देश के अंदर परिवहन तथा रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थो को लेकर सामान्य हालात बनाए जाने मे बिना किसी दबाव के ठोस पहल सामने लाये। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188576

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी