मृतक आश्रित को बीमा सहायता का चेक सौंपते एसबीआई शाखा प्रबंधक
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का चेक पाकर मृतक आश्रित के चेहरे पर खुशी छा गयी। सांगीपुर क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी सुरेश कुमार सिंह एसबीआई सगरा सुंदरपुर में खाताधारक थे। उनका प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा भी हुआ था। एक दुर्घटना में बीते वर्ष सोलह नवंबर को सुरेश कुमार की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर बैक शाखा की ओर से बुधवार को मृतक की पत्नी पुष्पा को बीमा योजना के तहत दो लाख रूपये का चेक सौंपा गया। चेक पाकर मृतक आश्रित ने बैंक प्रबन्धन के प्रति आभार जताया। बैंक शाखा प्रबन्धक सुशील कुमार दुबे ने कहा कि सरकार की यह कल्याणकारी योजना है। इसके तहत हर खाताधारक को चार सौ छत्तीस रूपये का बीमा अवश्य कराना चाहिए। इस मौके पर सहायक प्रबंधक कोमल, सपना राजपूत, सत्यम आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
