फास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार। भैंसहा मे सोमवार को विधायक ई. सरवन निषाद ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान चौरी विधायक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने बेहतर प्रदर्शन और निरंतर प्रयास से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। सफलता मिलने तक मेहनत और प्रयास जारी रखना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र मोहन ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से भी जुड़े रहना चाहिए। इस अवसर पर मोहनलाल निषाद, रविंद्र, अरविंद निषाद, ललित निषाद, किशन, मनोज, अभिषेक, सिकंदर, प्रिंस, रोहित, नीरज, सुरेंद्र निषाद समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
