फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी मैनपुरी l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता के निर्देशन में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी पर नो स्मोकिंग डे के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम, हस्ताक्षर अभियान और प्रशिक्षण का आयोजन किया। सभी उपस्थितजनों ने धूम्रपान की हानियों पर चर्चा की तथा बचाव के उपाय साझा किए। डॉ. गुप्ता ने स्वयं हस्ताक्षर कर अभियान की शुरुआत की।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि तंबाकू से सिर, गर्दन, गले और फेफड़ों का कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां होती हैं, जबकि अप्रत्यक्ष धूम्रपान बच्चों के स्वास्थ्य को 25 गुना खतरा पहुंचाता है। उन्होंने तंबाकू सेवन को कैंसर, टीबी, हृदय रोग, नपुंसकता और मानसिक बीमारियों का कारण बताया तथा महिलाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘तम्बाकू का शौक-किस्तों में मौत, आइये जिन्दगी चुने तम्बाकू नहीं, धूम्रपान करना-कैंसर को दावत देना है।’’
जिला सलाहकार अभय कुमार सिंह ने कोटपा अधिनियम-2003 की जानकारी दी और सभी नशों को त्यागने का आह्वान किया।जिला चिकित्सालय में तंबाकू रोकथाम केंद्र स्थापित है, जहां निशुल्क परामर्श और निकोटेक्स उपलब्ध है। अभय कुमार सिंह ने कहा कि पक्के इरादे से तंबाकू छोड़ना संभव है, कई लोगों ने बीमारी या पैकेट पर चित्र देखकर इसे त्याग दिया। डॉ. गुप्ता का युवाओं के लिए संदेश: तंबाकू घातक है, सकारात्मक जीवनशैली अपनाएं।
जनपद के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शपथ ग्रहण हुआ, जबकि जिला चिकित्सालय पर एनसीडी टीम ने शिविर लगाया। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा, डॉ. अजय कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. राज विक्रम, डॉ. अनिल यादव , डीएचई आईओ रविंद्र गौर, विपुल कुमार सक्सेना, अमित सिंह, मयूर कुमार, अकमल उपस्थित रहे। अंत में सभी ने धूम्रपान न करने की शपथ ली। रिपोर्ट मोहित गुप्ता 151022222
