यूपी, गोरखपुर, कुसम्ही बाजार l कुसम्ही बाजार में आयोजित रुद्र महायज्ञ के तीसरे दिन धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर साहनी फिलिंग स्टेशन के संचालक और पूर्व ग्राम प्रधान प्रत्याशी सत्येंद्र निषाद ने महायज्ञ के मंच का विधिवत उद्घाटन किया।
राम जानकी मंदिर के महंत श्री ओंकार दास जी महाराज ने मुख्य पंडाल में सत्येंद्र निषाद का स्वागत किया। महंत जी ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अंगवस्त्र भेंट किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
स्वागत समारोह के बाद, सत्येंद्र निषाद ने वैदिक मंत्रोच्चार और जयघोष के बीच फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। उन्होंने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और उपस्थित संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उद्घाटन के दौरान सत्येंद्र निषाद ने अपने संबोधन में कहा, "परम पूज्य महंत ओंकार दास जी महाराज का सानिध्य और आशीर्वाद हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। महायज्ञ के इस पुनीत अवसर पर शामिल होना गर्व का विषय है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मकता का संचार होता है।
महंत श्री ओंकार दास जी महाराज की उपस्थिति भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। तीसरे दिन यज्ञशाला की परिक्रमा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई ग्राम सभा श्रद्धालुओं सुबह से ही यज्ञशाला का परिक्रमा आ रहे है। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985
