फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । अमांपुर कस्बा में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करके गाडियों में खुलेआम गैस भरी जा रही है। प्रशासन पहले के हादसों से सबक नही ले रहा है। अमांपुर के बारहद्वारी, गुडमंडी में घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफिलिंग का अवैध धंधा खूब फल-फूल रहा है। कुछ लोग खुलेआम बाजार में गैस रिफिलिंग की दुकान खोले बैठे हैं। तो कुछ लोग अपने घरों पर बैठकर कारों और छोटे सिलेन्डरों में एलपीजी गैस भर रहे हैं। ये लोग पांच किलो क्षमता वाले छोटे सिलेंडरों की भी रिफिलिंग कर रहे हैं। काफी समय से यह अवैध धंधा खुलेआम चल रहा है। इस अवैध कारोबार पर जिला पूर्ति विभाग, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। गैस रिफिलिंग का यह अवैध कारोबार चोरी-छिपे अथवा दूरदराज के इलाकों में नहीं चल रहा है, बल्कि घनी आबादी वाले घंटाघर, बारहद्वारी, गुड़मंडी, सहावर रोड मोहनपुर रोड, एटा रोड, विकोरा रोड, पुराने थाने रोड एवं बीच बाजार में हजारों लोगों की जान को जोखिम में डालकर खुले आम चल रहा है। दुकानदारों को पांच किलो क्षमता वाला सिलेंडर रिफिल करने में करीब 50 रुपये का फायदा हो जाता है। इसी तरह कारों में भी गैस रिफिल करने का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
