सफाई कर्मी की मनमानी से ग्रामीणों में रोष, सफाई न होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सफाई कर्मी राजकुमार नही करते कार्य
दो सफाई कर्मचारी तैनात एक ही सफाई कर्मी मौके पर कार्य करते मिले
यूपी संत कबीरनगर। मेहदावल विकास खंड के अंतर्गत खरवनिया गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। गांव की गलियों और सड़कों पर गंदगी का अंबार देख ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया, जिसके बाद मंगलवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तैनात सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह लापरवाह है। वह महीने में केवल दो-तीन बार ही गांव में दिखाई देता है और बिना ढंग से साफ-सफाई किए ही वापस चला जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सार्वजनिक रास्तों और गलियों की सफाई न होने से चलना दूभर हो गया है। हैरानी की बात यह है कि सफाई की जिम्मेदारी भी सफाई कर्मी नहीं निभा रहा है। ग्रामीण अपने घरों के सामने की गलियां तो साफ कर लेते हैं, लेकिन उचित निस्तारण न होने के कारण कूड़ा कई दिनों तक सड़कों पर ही पड़ा रहता है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि गांव में नियमित रूप से सफाई सुनिश्चित कराई जाए।
इस संबंध में जब एपीआरओ मनोज कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसे सफाई कर्मियों के खिलाफ जांच कर की जाएगी कार्रवाई। देखे संत कबीरनगर से राज कुमार वर्मा की रिपोट
20260311035558461260058.mp4
20260311035610508310228.mp4
20260311035629790788773.mp4
20260311035656034413621.mp4
