छोटे भाई की पत्नी ने दुष्कर्म और मारपीट का आरोप
गुरुग्राम में दर्ज मुकदमा बसई अरेला हुआ स्थानांतरण
आगरा। छोटे भाई की पत्नी ने जबरन दुष्कर्म करने और दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए गजोरा के पूर्व प्रधान के खिलाफ गुरुग्राम में मुकदमा पंजीकृत कराया है। जिसके बसई अरेला थाने में स्थानांतरित होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गजोरा के पूर्व प्रधान संतोष शर्मा के छोटे भाई अखिलेश शर्मा की पत्नी स्वेच्छा शर्मा ने 23 फरवरी को गुरुग्राम के सेक्टर 51 स्थित महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें जेठ गजोरा के पूर्व प्रधान संतोष शर्मा, पति अखिलेश शर्मा, सास मीना देवी, जेठ मुनेश, जेठानी मधु शर्मा, रेखा और ननद लक्ष्मी के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न और मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। साथ ही पूर्व प्रधान पर दुष्कर्म और मारपीट करने और पति द्वारा गैर पुरुषों के साथ जबरन संबंध बनाने का दबाब बनाने का आरोप लगाया है। सोमवार को मुकदमा गुरुग्राम से बसई अरेला थाने में स्थानांतरित किया गया। जिसमें बसई अरेला पुलिस ने अपने यहां मामला पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष बसई अरेला अभिषेक सिंह ने बताया कि गुरुग्राम से मुक़दमा स्थानांतरित किया गया है। जिसको अपने यहां पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
