थाना कोतवाली खैरागढ़ क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खेल रही लगभग 4 वर्षीय मासूम बच्ची अचानक लापता हो गई। बच्ची के अचानक गायब होने से परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों में और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत थाना पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। मदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर क्षेत्र में सघन सर्च और चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगातार तलाश शुरू की।
लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
बच्ची के सकुशल मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल बन गया। माता-पिता ने खैरागढ़ थाना पुलिस की तत्परता और मदद के लिए आभार व्यक्त किया। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
