अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारे के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0 0
    10 Mar 2026 19:39 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पखवारे के अवसर पर सामाजिक संस्था संभव फाऊंडेशन एवं विश्व युवक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में रूमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, गोबरी प्रतापगढ़ में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, मानसिक सशक्तिकरण तथा समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ज्ञानेंद्र मौर्या, प्रभारी मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रतापगढ़ उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में महिलाओं के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों के प्रति जागरूक रहने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में रूमा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा, आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भी महिला अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यशाला में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद हुआ। इस अवसर पर संभव फाऊंडेशन के अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय एवं संस्था की पूरी टीम भी उपस्थित रही। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यशाला महिलाओं के अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188572

No. of Visitors

FastMail