अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एक्सीडेंट को हत्या बताकर झूठा मुकदमा लिखवाने व धन उगाही करने के आरोप में आरोपी गिरफ्तार
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 66
    10 Mar 2026 19:34 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के थाना कोहंडौर क्षेत्र में सड़क दुर्घटना को हत्या का रूप देकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने और परिजनों को धमकाकर धन उगाही करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की निष्पक्ष जांच में सामने आया कि मृतक की मौत सड़क दुर्घटना में हुई थी, जबकि आरोपी ने घटना को हत्या बताकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल और क्षेत्राधिकारी नगर शिवनारायण वैस के पर्यवेक्षण में थाना कोहंडौर पुलिस ने कार्रवाई की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि मृतक की मृत्यु मोटरसाइकिल के विद्युत पोल से टकराने के कारण हुई सड़क दुर्घटना में हुई थी। जांच में नामजद लोगों की घटना में किसी प्रकार की संलिप्तता नहीं पाई गई, जिसके चलते हत्या और एससी/एसटी एक्ट की धाराएं निरस्त कर दी गईं। वहीं विवेचना में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिए शव रखकर भीड़ एकत्र की और घटना को हत्या बताकर मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही जिन लोगों को मुकदमे में नामजद किया गया था, उनके परिजनों को धमकाकर रुपये की मांग की जा रही थी। थाना प्रभारी कोहंडौर धनंजय राय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर धन्नीपुर गांव निवासी रामचंदर (50) को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पास उसके घर के निकट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), 221, 223 और 308(6) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188572

No. of Visitors

FastMail